52 बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य कर्मी तैनात, 16 रैपिड रिस्पांस टीमें गठित
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- फर्रुखाबाद। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्ययोजना लागू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में स्थापित 52 बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। इन चौकियों पर प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाएं और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 24 घंटे संचालित बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाएगी और प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होगी। आपदा से निपटने के लिए जनपद स्तर पर 16 रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें किसी भी आपात स्थिति म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.