52 पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने लगाए स्टार
बगहा, सितम्बर 21 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस जिला बगहा के 52 पुलिस पदाधिकारियों को सोमवार को पदोन्नति दी गई। इनमें पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) से पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) पद पर प्रोन्नत हुए पदाधिकारी भी शामिल हैं। पदोन्नति के बाद एसपी राजेश कुमार ने कार्यालय परिसर में पिपिंग सेरेमनी का आयोजन कर पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी की शुरुआत कराई। एसपी ने सभी प्रोन्नत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी पदोन्नति पुलिस पदाधिकारियों को बढ़ी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों ने भी प्रोन्नत अधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पदोन्नति के साथ पुलिस पदाधिकारियों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.