काशीपुर, मई 3 -- दीप पाठक, काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने एक व्यक्ति को 52 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। रविवार शाम को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जैतपुर मोड़ के पास राज सिंह निवासी मुकुंदपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 52 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी शराब की तस्करी में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...