52 पशुओं का हुआ नि:शुल्क टीकाकरण
चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- चक्रधरपुर। विश्व रेबीज उन्मूलन सप्ताह के तहत 22 से 28 सितंबर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर मॉडल पशु चिकित्सालय चक्रधरपुर में पशुओं का नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। अभियान के दौरान 36 कुत्तों, चार बिल्लियों और 12 बकरियों समेत कुल 52 पशुओं को नि:शुल्क टीका लगाया गया। पशुपालकों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से पशुओं के बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी उदय कुमार ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जिससे बचाव के लिए पशुओं का समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विश्व रेबीज दिवस पर जागरुकता रैली और कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: रेबीज से बचाव को पशुपालकों को किया जागरूक यह भी पढ़ें- Dhan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.