हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका। शक होने पर तलाशी ली तो उसके पास से 52 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। आरोपी की पहचान मनोज बसौला निवासी निकट जीआईसी कुसुमखेड़ा मुखानी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...