बस्ती, मई 9 -- बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराए गए निर्माण और रेनोवेशन कार्यों में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद तैयार 52 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट खेल निदेशक को भेज दी गई है। रिपोर्ट की प्रतिलिपि डीएम और जिला क्रीड़ा अधिकारी को भी उपलब्ध करा दी गई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खेल विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जांच के परिणाम बताया जा रहा है कि स्टेडियम परिसर में छात्रावास निर्माण और विभिन्न रेनोवेशन कार्यों पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि कई कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई, जबकि कुछ मदों में बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया। जांच के लिए खेल निदेशालय से पहुंचीं उप निदेशक मुद्रिका पाठक ने अभिलेखों, भुगतान विवरण और मौके के निरीक्षण...