बरेली, अप्रैल 12 -- ऑनलाइन विद्युत कनेक्शन कटने के बावजूद पिछले 10 दिनों से रिचार्ज न कराने वालों, हाई लाइन लॉस क्षेत्रों में मॉर्निग रेड व कांबिंग अभियान चलाया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ हुई रेड में कुल 600 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान 52 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शनिवार को 10 दिनों से अधिक समय से कनेक्शन कटने के बावजूद रिचार्ज न कराने वाले व हाई लाइन लॉस क्षेत्रों में मॉर्निग रेड एवं कांबिंग अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में 473 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक कराए गए। इसमें 44 के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान 23 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। आठ के मीटर बदलने के साथ 3.64 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। नगर क्षेत्र में कुल 127 उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.