नई दिल्ली, मई 21 -- लंबी बैटरी लाइफ और स्टाइलिश लुक वाला ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो UNIX के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। UNIX ने भारत में अपना लेटेस्ट TWS ईयरबड्स 'Airbuds Z1 RUZO' लॉन्च कर दिया है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इनमें 52 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। ईयरबड्स की कीमत 1000 रुपये से भी कम है। इसमें ENC सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी है, जिन्हें एक बेहतरीन लिस्निंग एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि ईयरबड्स लाइटवेट हैं और एर्गोनॉमिक डिजाइन के साथ आते हैं, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी यह कानों में कंफर्ट प्रदान करते हैं। अगर आप कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ और दमदार साउंड वाले ईयरबड्स तलाश रहे हैं, तो देखें Airbuds Z1 RUZO की ...