52 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
अररिया, अक्टूबर 11 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जोगबनी से सटे नेपाल के विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या-18 स्थित पेट्रोल पंप के समीप नेपाल पुलिस ने एक साइकिल चालक और सवार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 52 ग्राम 150 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मोरंग पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी मर्केंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच के दौरान उक्त ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भारत के बिहार राज्य अंतर्गत जोगबनी थाना क्षेत्र के कुशमाहा निवासी राजेश कुमार राय, राधाकृष्ण राय के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई इलाका प्रहरी कार्यालय रानी और लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने की। गिरफ्तार व्यक्ति को रानी थाना में रखकर मामले में आगे की कानू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.