साहिबगंज, मई 28 -- पतना। रांगा थाना पुलिस ने 27 मई की देर रात विजयपुर मयूरझुटी रोड के किनारे जंगल झाड़ी के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मौके से 52 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक कार को भी जब्त किया है। उपरोक्त जानकारी एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने गुरुवार को रांगा थाना में पत्रकारों को बताया कि बीते 27 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि रांगा थाना के विजयपुर मयूरझुटी रोड के किनारे सुनसान जंगल झाड़ी के पास एक मारुति कर वैगन-आर गाड़ी से चार व्यक्ति अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इसकी सूचना वरीय अधिकारी को देते ही उसके निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन कर बरहड़वा एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी में उस स्थान से एक मारुति वेगनर गाड़ी में चार ...