कटिहार, फरवरी 10 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा छठे दिन भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिले के कटिहार, मनिहारी और बारसोई अनुमंडल के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सख्त व्यवस्था का असर साफ तौर पर केंद्रों पर देखने को मिला। सोमवार को पहली पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थी इतिहास विषय की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश के दौरान सभी परीक्षार्थियों की दो लेयर में सघन जांच की गई। 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.