नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय 52 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी सही उम्र नहीं बता सकता। विजय चाहे कितना भी बिजी हो लेकिन फिटनेस रूटीन से वह कोई समझौता नहीं करते हैं और इसके लिए वह हेल्दी चीजें खाते हैं और टहलते भी हैं। विजय के साथ काम कर चुके फिटनेस ट्रेनर नरेश ने बताया कि वह रूटीन को लेकर काफी सख्त है और हर दिन उसे फॉलो करते हुए खुद को हेल्दी रखते हैं। उनके रूटीन में कभी कोई बदलाव नहीं होता। तो चलिए आपको सीएम विजय के फिटनेस रूटीन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।सुबह उठने का टाइम है तय सीएम विजय सुबह 6 बजे तक हर हाल में उठ जाते हैं। उनका शेड्यूल बिजी होता है और वह कई बार देर से सोते हैं लेकिन उनके उठने का टाइम तय है और वह इस समय उठकर अपने काम देखते हैं।वॉक करने की बनाई आदत विजय का मानना है कि अगर ...