खगडि़या, नवम्बर 25 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के लिए गर्व का क्षण तब बना जब इंटर विद्यालय कन्हैयाचक परबत्ता, खगड़िया की छात्रा आयुषी आर्या राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भोपाल पहुंची। देश के सभी राज्यों से आए लगभग तीन सौ प्रतिभागियों के बीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आयुषी को प्रशस्ति पत्र व मेडल आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं उनके साथ गए एस्कॉर्ट शिक्षक पंकज कुमार को भी आयोजकों द्वारा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आयुषी को पुरस्कार स्वरूप लगभग 22 सौ नकद राशि भी प्रदान की गई। यह उपलब्धि न केवल स्कूल के लिए बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.