हमीरपुर, मार्च 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में शनिवार को 519 परीक्षकों ने 16284 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जबकि 302 परीक्षक मूल्यांकन कार्य के दौरान अनुपस्थि रहे। बीते 18 मार्च से माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ था। जिसमें 28 मार्च को दोनों मूल्यांकन केंद्रों में 519 परीक्षकों ने मिलकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 16284 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज में 226 परीक्षकों ने 7173 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिसके चलते अब मूल्यांकन को 6415 उत्तर पुस्तिकाएं शेष रह गई है। इसी प्रकार से हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में 293 परीक्षकों ने 9111 बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का ...