518 हजार लीटर पेट्रोल, 691 हजार लीटर डीजल का स्टॉक : डीएम
मधुबनी, अप्रैल 6 -- मधुबनी। जिले में पेट्रोल डीजल व एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। डीएम आनंद शर्मा ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर जानकारी दिया कि पेट्रोल डीजल एवं एलपीजी गैस सिलेंडर का स्टॉक प्रतिदिन जिले में औसतन खपत से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को जिले के सभी कंपनियों के पेट्रोल पंप को मिलाकर 518.5 हजार लीटर पेट्रोल का स्टॉक है। जबकि डीजल (हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक 691.169 हजार लीटर है। जबकि औसतन जिले में पेट्रोल की खपत 97.92 हजार लीटर है। वहीं डीजल की खपत औसतन करीब 154.43 हजार लीटर है। डीएम ने कहा कि सोमवार को जिले में 43 हजार 436 एलपीजी गैस सिलिंडर का स्टॉक उपलब्ध है। जबकि पहली मार्च 2026 से अब तक कुल बुकिंग की संख्या 4 लाख 94 हजार 858 है। उपभोक्ता कोई भी शिकायत या सुझाव जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06276-22...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.