फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। छात्रवृत्ति और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। लखनऊ से मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण भी दिखाया गया। हुये कार्यक्रम में पारिवारिक लाभ योजना में 952 आवेदन स्वीकृत किए गए और सभी वर्गो के 51564 छात्र छात्राओं के खाते में वजीफा की धनराशि भेजी गयी। इस दौरान विधायक डॉ.सुरभि, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीआईओएस एनपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रेनू, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी योगेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.