515 कैडेटों के साथ पंतनगर में एनसीसी एयर विंग का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू
रुद्रपुर, जून 23 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 1 यू एयर एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुरू हो गया। एक जुलाई तक चलने वाले शिविर में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के 515 कैडेट, जिनमें 261 छात्राएं शामिल हैं, प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शिविर में कैडेटों को ऐरोमॉडलिंग, माइक्रोलाइट फ्लाइंग, ड्रोन फ्लाइंग, टेंट पिचिंग, फायरिंग सहित अन्य सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कैम्प कमांडेंट ग्रुप कैप्टेन विवेक रावत ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेटों से सभी गतिविधियों में पूरे उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेने का आह्वान किया। पहले दिन कैडेटों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.