रामपुर, जनवरी 2 -- डीसीबी सभागार में डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजीटल क्राप सर्वे की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। समीक्षा बैठक में सामने आया कि जनपद में 245154 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी है, जिसके मुकाबले 193797 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो चुकी है। 51357 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अवशेष है। डीएम ने लक्ष्य के हिसाब से फार्मर रजिस्ट्री का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ गुलाब चंद्र ने बताया कि जनपद के 15 ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री का अभियान चलाया जा रहा है। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि लेखपाल के माध्यम से एम्बर डाटा एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.