मऊ, मई 22 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण गृह सूचीकरण (मकान सूचीकरण) का कार्य शुक्रवार से भीषण उमस भरी गर्मी और आग उगलती सड़कों के बीच प्रारंभ हो गया। जो 20 जून तक संचालित किया जाएगा। इस व्यापक और महत्वपूर्ण कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में इस कार्य को करने के लिए 5120 कर्मियों को कमान दी गई है। जिसमें 4386 प्रगणकों (गणना कर्मियों) एवं 734 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 10 फीसदी अतिरिक्त प्रगणकों को भी रिजर्व रखा गया है। वहीं जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कलक्ट्रेट से फीताकाटकर अभियान की शुरूआत किया गया, जहां पहुंचकर टीम ने मकान सूचीकरण एवं गणना संबंधी प्रक्रिया पूरी की। उधर, ग्रामीणों क्षेत्रों में गणना प्रगणक और सुप...