अमरोहा, दिसम्बर 30 -- अमरोहा। हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सोमवार को भी अभियान चलाया गया। ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत भी पेट्रोल पंपों पर जाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 510 वाहनों के चालान किए गए। 9.60 लाख रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि कोहरे को दृष्टिगत रखते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगवाया गया ताकि रात्रि एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहन दूर से ही दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.