जहानाबाद, मार्च 27 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब का धंधा और सेवन करने वालों के खिलाफ की गई छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग स्थानों से बड़ी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब जावा महुआ नष्ट किया। कुछ निर्मित शराब जप्त की गई। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। खबर के अनुसार ग्रामीण इलाके में छापेमारी की जा रही थी। शराब के धंधेबाजों ने खेत बधार और टोले में शराब बनाने के लिए जावा महुआ छुपा कर रखा था। पुलिस कर्मियों ने सर्च अभियान चलाया जिसमें तकरीबन 510 लीटर अर्द्ध निर्मित शराब - जावा महुआ मिला। उसे वहीं पर विनष्ट किया गया। यह भी बताया गया है कि सात लीटर निर्मित शराब जप्त की गई है। पुलिस के अनुसार शराब के मामले में शकूराबाद थाने की पुलिस ने सरैया गांव के निवासी नंदू मांझ़ी और सिकरिया थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्ता...