भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले की 88 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना लोकमानपुर पंचायत को विजयघाट पुल से जोड़ने के लिए पहुंच पथ सहित उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य रही। डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने 5114 लाख रुपये में इसका निर्माण कराया है। इस आरसीसी पुल के बनने से करीब 10 गांवों को बाढ़ के दिनों में सहूलियत होगी। ये गांव कोसी में आई बाढ़ से छह माह तक प्रभावित रहती है। सिर्फ नाव ही आवागमन का सहारा होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.