बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में गत कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा नव संवत्सर महोत्सव 17 एवं 18 मार्च को होगा। दो दिवसीय महोत्सव में विविध कार्यक्रमों के जरिए सनातन संस्कृति व संस्कार को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया जाएगा। भारतीय परंपराओं से ओतप्रोत इस महोत्सव की तैयारी बैठक श्रीराम कॉलोनी में संपन्न हुई। आरएसएस के जिला प्रचारक रवि प्रकाश ने कहा कि नव संवत्सर महोत्सव भारतीय समाज के गौरव का कार्यक्रम है। भारतीय नव वर्ष ऐतिहासिक घटनाओं के आनंद का उत्सव है। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि 17 एवं 18 मार्च को आयोजित होने वाले महोत्सव में समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। महोत्सव की शुरुआत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.