लोहरदगा, फरवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता।महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को रामकली सरस्वती शिशु मंदिर में लोहरदगा में 51 हज़ार महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक रूप से जाप किया गया। इसके बाद शिव संकल्प सूक्त के मत्रों की आहूति दी। महामृत्युंजय मंत्र और आदियोगी शिवजी का तमाम भक्तों ने पांच मिनट ध्यान किया। आचार्य अशोक ने सबों की मंगल के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम का शुरुआत अध्यक्ष- वीरेंद्र मित्तल, सुषमा सिंह, कंवलजीत सिंह, अवधेश मित्तल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। वीरेंद्र मित्तल और नरेंद्र मित्तल की ओर से प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय परिवार से प्रधानाचार्या सुधा संगीता कुमारी, सचिन मित्तल और स्कूल के बच्चों का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.