औरैया, नवम्बर 25 -- औरैया। गायत्री शक्तिपीठ खानपुर में मंगलवार को आयोजित विशाल दीपयज्ञ के साथ चल रहे गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन हुआ। यज्ञ स्थल पर 5100 दीपों की अद्भुत प्रकाश श्रृंखला ने पूर्णाहुति के क्षणों को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। गायत्री परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच समापन अनुष्ठान मंगल व आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कथा और प्रवचन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आत्म परिष्कार की भावना प्रबल होने पर ही ज्ञान, कर्म और शक्ति का उदय होता है। भौतिक परिवेश में नारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि नारियां देश की जाग जाए अगर, युग स्वयं ही बदलता चला जाएगा। प्रज्ञा गीतों के माध्यम से अपाला, लोपा और गार्गी जैसी वैदिक विदुषियों के अप्रतिम योगदान को भी वर्णित किया गया। समापन दिवस पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.