51 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
गाजीपुर, जुलाई 18 -- करंडा। क्षेत्र के ग्राम चकिया से मौनी बाबा सेवा दल के अध्यक्ष संतोष पांडेय के नेतृत्व में 51 श्रद्धालुओं का दल शनिवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दल में 36 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल हैं। यात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और "जय श्री राम" के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन करेंगे। संतोष पांडेय ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- Unnao News: विधायक ने श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया रवाना ग्रामीणों ने बताया कि मौनी बाबा सेवा दल लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.