मथुरा, फरवरी 16 -- मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा होली पर 51 विप्र वृद्धजनों का सम्मान चित्रकूट स्थित लीला मंच पर किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं। इस समारोह में 8 मार्च को सायं 4.30 बजे से होगा। जगन्नाथपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर पंडित सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव नारायण शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा उक्त समारोह के साथ-साथ नव विक्रम संवत 2083 वर्ष 2026-27 पंचांग का प्रकाशन भी किया जाएगा, जो की होली मिलन समारोह में समस्त विप्र बंधओ को निशुल्क वितरित होगा। पंचांग प्रकाशन के लिए दिलीप पांडे के निर्देशन में चार सदस्यों की कमेटी बना दी गई है। पीपी शर्मा द्वारा यूजीसी एक्ट को सरकार से हटाने एवं वापस लेने की उपस्थित सदस्यों द्वारा मांग की गई। खेमचंद शर्मा एडवोकेट ने दिल्ली विश्वविद्य...