संभल, फरवरी 10 -- जनपद संभल में सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से मंगलवार को परिवहन विभाग ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान चंदौसी चौराहा, चौधरी सराय और संभल-हसनपुर मार्ग पर उप परिवहन आयुक्त कमल प्रसाद गुप्ता (परिक्षेत्र बरेली) के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान बगैर परमिट, परमिट शर्तों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मुरादाबाद संदीप कुमार पंकज, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अमिताभ चतुर्वेदी, यात्री मालकर अधिकारी योगेन्द्र कुमार यादव तथा यातायात निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। परिवहन विभाग की इस सघन कार्रवाई में कुल 51 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 04 वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.