भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के 51 वार्डों में साफ-सफाई हो रही है या सिर्फ कागजों में सफाईकर्मी काम कर रहे हैं, इसकी जांच होगी। सफाई के जमीनी हकीकत जांचने के लिए मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने चार अधिकारियों की टीम बनाई है। जो शहर की विकास योजनाओं और स्वच्छता व्यवस्था की भौतिक जांच करेंगे। यह निर्णय मेयर ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद लिया। इससे जुड़ा निर्देश नगर आयुक्त ने जारी कर दिया है। मेयर ने कहा कि शहर के सभी 51 वार्डों को चार वरिष्ठ अधिकारियों (उप नगर आयुक्त और नगर प्रबंधक) के बीच विभाजित किया गया है। इन अधिकारियों को आवंटित वार्डों में चल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत की जांच करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में विशेष रूप से नालों की समुचित सफाई और सड़कों और फ्लैंको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.