चित्रकूट, अप्रैल 11 -- चित्रकूट। जिले में अलग-अलग खोये 51 लोगों के मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने वापस सौंपे है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने सभी लोगों को उनके मोबाइल फोन प्रदान किए। इन मोबाइल फोनो की कीमत करीब सात लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। लोगों ने मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीम निरीक्षक एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस एवं थानों की टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए बरामद किया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों में मुस्कान लौट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...