भागलपुर, मई 18 -- पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत ने अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार के साथ अठनिया दियारा में प्रमोद यादव के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर के पीछे स्थित खेत में झोला में छिपाकर रखे 40  बोतल 21 लीटर  अंग्रेजी शराब बरामद किया। जबकि नौवाटोली चौखंडी में छापेमारी कर एक महिला के  खेत में बने गड्ढे में छिपाकर रखे 11 बोतल 11 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी। यह भी पढ़ें- पिकअप वाहन से 511 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- 48 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...