मोतिहारी, मई 4 -- आदापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के झिटकहिया रेलवे ढाला के समीप पुलिस ने तस्करी की 51 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की है। पुलिस को देख धंधेबाज बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब 4:30 बजे पुलिस गश्ती दल बॉर्डर की ओर निकला था। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर भारी मात्रा में शराब लेकर जाता दिखा। पुलिस को देखते ही वह तेजी से भागने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...