51 लीटर कच्ची शराब के साथ 4 महिलाएं गिरफ्तार
उन्नाव, जून 12 -- मौरावां, संवाददाता। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार दोपहर पुरवा इंस्पेक्टर निशांत सिंह व बीघापुर इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह ने मय फोर्स के साथ कईयों गांवों में छापेमारी की गई। मौरावां थाना क्षेत्र के गांव असगरगंज बाजार, सरैया बाजार, गौरी तथा तहसील बीघापुर के बिहार थाना के नमाखेड़ा गांव में दबिश देकर 51 लीटर कच्ची शराब बरामद की। धरपकड़ के दौरान पुलिस ने बिहार थाना के नमाखेड़ा गांव निवासी शांति पत्नी हरिश्चंद्र व केदारखेड़ा गांव निवासी रामेश्वरी पत्नी मैकू तथा मौरावां थाना के छोटी गौरी गांव निवासी श्याम सुंदरी पत्नी राज कुमार व केशकली पत्नी झब्बू को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.