आगरा, मई 14 -- अमांपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर दुराचार के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष अमांपुर दिनेश सिंह ने बताया कि थाना में गत दिवस एक किशोरी को अगवा कर उससे दुराचार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई करते हुए विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी पवन पुत्र महावीर निवासी नगला भवानी अमांपुर को बुधवार को सिढ़पुरा रोड पर बाछमई की पुलिया से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें- पावापुरी में अपहृत युवती बरामद, आरोपित गिरफ्तार मामले में साक्ष्य एवं विवेचना के आधार पर पॉक्सो एक्ट की वृद्धि कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हि...