रायबरेली, जून 22 -- तिलोई, संवाददाता। क्षेत्र के युवा उद्यमी एवं समाजसेवी रोहित सिंह ने 51 मेधावी बच्चों को साइकिल का वितरण किया। उन्होंने पूर्व शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया और प्राथमिक विद्यालय रजनपुर को गोद लेकर उसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श विद्यालय बनाने का बीड़ा उठाया है। सोमवार को एवं 51 मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में कराए जा रहे विकास कार्यों को देखकर ग्रामीणों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रशंसा व्यक्त की। रोहित सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग से अनुमति प्राप्त कर अपने निजी संसाधनों से विद्यालय के कायाकल्प का कार्य शुरू कराया है। विद्यालय में वर्तमान में कक्षा एक से पांच तक 94 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर वि...