हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। नगर के प्राचीन व ऐतिहासिक श्री राम मंदिर में रामनवमी पर्व व भगवान रामचंद्र के जन्मोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर सुबह से ही भक्तों की भीड़ और भक्ति भाव से सराबोर रहा। मंदिर व्यवस्थापक पंडित विवेक चंद शर्मा शास्त्री ने बताया कि गुरुवार सुबह 4 बजे भगवान राम की मंगला आरती, मंगल अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुबह 8 बजे मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रभाकर जोशी ने मधुर संगीत के साथ सुंदरकांड पाठ और मंगल गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र की 51 महाआरती संपन्न कराई गई। इस अवसर पर पंचामृत व मिल्क केक का भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। पंडित ...