मऊ, दिसम्बर 7 -- मऊ, संवाददाता। रोटरी क्लब प्राइड क्लब के तत्वावधान में रविवार को राजस्थान भवन स्थित कैम्प कार्यालय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 51 बुजुर्गों को नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक आलोक खंडेलवाल ने बताया कि कैम्प कार्यालय राजस्थान भवन में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से 170 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 51 बुजुर्गों को नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित लोगों का मंगलवार को वाराणसी में नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। जबकि शेष 110 लोगों को चश्मा प्रदान किया गया। रोटरी क्लब द्वारा इसके पूर्व भी 65 लोगों का चयन करके नि:शुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। इस अवसर पर रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.