51 फरियादियों की समस्या का हुआ समाधान
गाजीपुर, जून 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 511 फरियादी शिकायतों को लेकर पहुंचे, जिसमें से 51 फरियादियों के शिकायतों का निस्तारण हो सका। जबकि 460 फरियादी निराश होकर लौट गये। जमानियां में फरियादियों ने ओवरलोडिंग की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सदर तहसील में डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डा. ईरज राजा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 52 फरियादी डीएम के यहां समस्याओं को लेकर पहुंचे, इसमें से नौ का मौके पर निस्तरण करते हुए अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही जाकर कराया जाए। एसपी डा. ईरज राजा ने कहा कि कही भी पुलिस की जरूरत होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.