औरंगाबाद, जनवरी 7 -- बंभई कुट्टी ठाकुरवाड़ी बरपा में आगामी 9 जनवरी से 1 मार्च तक 51 दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा। ग्रामीणों एवं आयोजन समिति द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। आयोजन समिति के दिलीप शर्मा, प्रेम कुमार, विनोद शर्मा, देवेंद्र कुमार, रवि कुमार, पंकज शर्मा, बबलू शर्मा, रंधीर शर्मा ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह 8 बजे से भृगुरारी पुनपुन नदी से जलभरी किया जाएगा। इस जलभरी कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। उसी दिन से आचार्य जी के नेतृत्व में मंत्रोंच्चारण के साथ अखंड प्रारंभ किया जाएगा जो 51 दिवसीय होगा। इसको लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.