प्रयागराज, फरवरी 16 -- दारागंज श्मशान घाट पर 51 दिन बाद अंतिम संस्कार शुरू हो गया। महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ माघ मेला के समापन के बाद घाट पर सोमवार से अंतिम संस्कार करने की अनुमति दी गई। दोपहर 12 बजे कई परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। माघ मेला के मद्देनजर मेला प्रशासन ने 27 दिसंबर से श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार रोक दिया था। इस बार नागवासुकि मंदिर के सामने अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं मिली। मेला प्रशासन ने शिवकुटी में अस्थायी तौर पर अंतिम संस्कार करने के लिए गंगा किनारे स्थान चिह्नित किया। यहां लाइट व अन्य बुनियादी व्यवस्था का काम शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया था। शिवकुटी के लोगों का कहना था कि कोटेश्वर महादेव मंदिर के सामने श्मशान घाट नहीं बनाया जा सकता। विरोध बढ़ा तो मेला प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद अंतिम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.