दुमका, दिसम्बर 21 -- दुमका।दुमका शहर के यज्ञ मैदान में 22 से 25 दिसम्बर तक सम्पन्न होने वाले 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ को लेकर नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। महायज्ञ की तैयारी की जा रही हैं। मंगल कलश शोभा यात्रा के लिए 1100 कलशों को रंगकर उसमें स्वस्तिक, ऊं लिखने के साथ साथ उसे अन्य तरह की फूल पत्तियों व चित्रकारियों से सजाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। यज्ञशाला में 51 कुंडों का निर्माण हो चुका है। अब उसे वैदिक रीति के अनुसार सफेद, लाल व काले रंग से रंगने की प्रक्रिया चल रही है। प्रवचन पंडाल का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। नगरवासियों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्त्री, पुरुष व बच्चे बार बार यज्ञशाला आकर विभिन्न निर्माण कार्य प्रक्रियाओं का आनंद ले रहे हैं। मंगल कलश शोभायात्रा में शामिल होने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.