51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की सफलता को कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
संभल, अक्टूबर 3 -- 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गांव खिरनी में कृष्णा कोल्ड स्टोर पर कार्यकर्ताओं की गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यज्ञ के संदेश को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पावन यज्ञ एवं आध्यात्मिक अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा। सभी ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया। इस दौरान कहा गया कि यज्ञ के माध्यम से समाज में संस्कार, सद्भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.