नई दिल्ली, अगस्त 4 -- अथर एनर्जी के शेयर में मंगलवार, 4 अगस्त को 16% तक की तेजी आई और यह अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। यह उछाल कंपनी के जून तिमाही के नतीजों में तेज सुधार के बाद देखने को मिला। इसके शेयरों पर ब्रोक्रेज फर्म HSBC, नोमुरा और CLSA फिदा हैं। आइए जानें उनके फिदा होने के क्या हैं कारण और क्या हैं टार्गेट प्राइस. कैसे रहे पहली तिमाही के नतीजे: इस तिमाही में अथर को 51 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह घाटा 178 करोड़ रुपये था। कंपनी की ऑपरेशनल इनकम साल-दर-साल 89% बढ़कर 645 करोड़ रुपये से 1,217 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, EBITDA का घाटा 134 करोड़ से घटकर 33 करोड़ रुपये रह गया। समायोजित सकल मार्जिन 82.3% बढ़कर 282 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, और कंपनी एडजस्टेड EBITDA के आधार पर इस तिमाही में सकारात्मक भी हो गई।ब...