51वें निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियां को लेकर बैठक
शामली, जून 29 -- शामली। श्री सर्वमंगला शिवशक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले 51वें विशाल निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में समिति की बैठक अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र संगल के क्लिनिक पर आयोजित की गई, जिसमें शिविर की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छह दिवसीय विशाल निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन शहर के एमएसके रोड स्थित राजवाड़ा फार्म हाउस बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ 4 अगस्त को होगा, जबकि समापन 9 अगस्त को किया जाएगा।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह भी पढ़ें- आदिवासी सरना विकास समिति का मेला में सेवा शिविर 16 से इसके अलावा पंखे, कूलर, स्नानघर, शौचालय तथा मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.