50x Super Zoom, 50MP सेल्फी कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ 4 जून को आ रहे Motorola Edge 70 Pro+ फोन के सभी फीचर्स लीक
नई दिल्ली, मई 29 -- मोटोरोला एक बार फिर भारत में अपनी सबसे प्रीमियम और दमदार 'एज' सीरीज का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च करने जा रही है। मोटोरोला का यह धांसू स्मार्टफोन 4 जून 2026 को भारत में दस्तक देगा। अगर आप भी अपने लिए एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें कमाल का कैमरा और बैटरी हो तो यह आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सेल किया जाएगा। अब लॉन्च से ठीक पहले इस फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स (लीक) Motorola Edge 70 Pro+ के बैक पैनल पर वीगन लेदर, सिल्क फिनिश और मखमली टेक्सचर का इस्तेमाल किया गया है, जो हाथ में पकड़ने पर बेहद प्रीमियम और आरामदायक महसूस होता है। फोन का वजन करीब 190 ग्राम के आसपास होगा। अब बात करते हैं इसके डिस्प्ले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.