नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट के शेयर मंगलवार को BSE में गिरावट के साथ 3832.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। ट्रेंट के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त उछाल आया था। कंपनी के शेयर 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 3833.70 रुपये पर बंद हुए थे। मार्च 2026 तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद ट्रेंट के शेयरों में यह तेजी आई थी। कभी निवेशकों को मालामाल करने वाला ट्रेंट का शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 50 पर्सेंट से ज्यादा टूट गया है। ट्रेंट के शेयरों ने साल 2023 में 126 पर्सेंट और 2024 में 133 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया था। निवेशकों को 1.60 लाख करोड़ रुपये का झटकाटाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। ट्रेंट के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 50 पर्सेंट से अधिक ...