नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- एसएस रिटेल लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। एसएस रिटेल के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 50.73% के प्रीमियम के साथ 639.10 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 47.17 पर्सेंट के फायदे के साथ 624 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में एसएस रिटेल लिमिटेड के शेयर का दाम 424 रुपये था। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 500 करोड़ रुपये तक का था। मजबूत लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए कंपनी के शेयरशानदार लिस्टिंग के बाद एसएस रिटेल (SS Retail) के शेयर लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में टूटकर 603 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में एसएस रिटेल के शेयर 603.05 रुपये पर जा पहुंचे। आईपीओ से पहले एसएस रिटेल लिमिटेड में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की ...