जामताड़ा, फरवरी 19 -- 50% से कम बैंक खाते वाले विद्यालयों पर सख्ती, बीआरसी करमाटांड़ में समीक्षा बैठक करमाटांड़,प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र करमाटांड़-विद्यासागर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सर्किल मरांडी ने की। जबकि संचालन बीपीओ सावित्री किस्कू ने किया। बैठक में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के शत-प्रतिशत बैंक खाते खोलने की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रखंड के कई विद्यालयों में बैंक खातों की उपलब्धता 50 प्रतिशत से भी कम है, जिस पर अधिकारियों ने गंभीर चिंता व्यक्त की। मौके पर बीईईओ ने कहा कि सत्र समाप्ति के निकट होने के कारण बैंक खाते नहीं होने पर छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इसे देखते हुए संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.