नई दिल्ली, मार्च 24 -- Gold Silver Price: सोना-चांदी जैसे कीमती धातुओं में बीते कुछ दिनों से जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का भाव Rs.1,38,411 प्रति 10 ग्राम पर खुला और कारोबार के दौरान गिरकर Rs.1,36,762 के स्तर तक पहुंच गया। इस तरह सोने में करीब 2% की इंट्राडे गिरावट देखी गई। वहीं, चांदी की कीमतों में और तेज गिरावट आई। MCX पर चांदी Rs.9,474 यानी 4.21% टूटकर Rs.2,15,693 प्रति किलोग्राम पर आ गई थीं।गिरावट की वजह इस गिरावट की बड़ी वजह मजबूत होता अमेरिकी डॉलर माना जा रहा है। डॉलर के मजबूत होने से सोना-चांदी जैसे कमोडिटी निवेश कम आकर्षक हो जाते हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं, जिससे महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ी ...