नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी के मालिकाना हक वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के शेयर मौजूदा स्तर से 50 पर्सेंट टूट सकते हैं। यानी, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर लुढ़ककर अभी के स्तर से आधे पर पहुंच सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने सोमवार 13 अप्रैल के अपने एक नोट में यह चेताया है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा है कि 'बियर केस' सेनेरियो में यह तेज गिरावट आ सकती है। एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 4400 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं, कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 4464.80 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड, रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) चलाती है। सेल रेटिंग के साथ शुरू किया एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कवरेजब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने सेल (Sell) रेटिंग के साथ राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सु...